September 4, 2026

प्रशांत किशोर की चुनाव आयोग से पटना SSP के खिलाफ शिकायत: ‘कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट’

prashant_kishor-sixteen_nine

सर्च न्यूज: सच के साथ: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के ठीक बाद पटना के एसएसपी (SSP) और अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी से लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने सत्तारूढ़ दल के पक्ष में काम करते हुए पूरी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने और मतदाताओं को डराने-धमकाने का प्रयास किया है. प्रशांत किशोर ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे दिल्ली चुनाव आयोग और अदालत (कोर्ट) का दरवाजा खटखटाएंगे.

प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा मतदाताओं को डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही उन्होंने सत्तारूढ़ दल को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से जन सुराज के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिना किसी ठोस कारण के थानों में अवैध रूप से हिरासत में रखने और गिरफ्तार करने का भी दावा किया। प्रशांत किशोर ने इस पूरी कार्रवाई को लोकतंत्र को प्रभावित करने की एक सोची-समझी साजिश करार दिया है।इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तुरंत मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और आश्वस्त किया है कि रिपोर्ट मिलने के बाद सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशांत किशोर ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में स्थानीय स्तर पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो वे इस लड़ाई को दिल्ली स्थित केंद्रीय चुनाव आयोग तक ले जाएंगे और जरूरत पड़ने पर पटना उच्च न्यायालय या संबंधित अदालतों का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

You may have missed