September 6, 2026

Andhra Pradesh:आंध्र प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन, प्रधानमंत्री ने किया हाई-टेक ‘अल्लूरी सीताराम राजू’ हवाई अड्डे का उद्घाटन

Screenshot_20260801_174612_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में स्थित भोगपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आधिकारिक नाम: अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) का भव्य उद्घाटन किया। पीपीपी (PPP) मॉडल के तहत जीएमआर ग्रुप द्वारा 5,640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित यह ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा उत्तर आंध्र क्षेत्र के विकास के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।

यह अत्याधुनिक हवाई अड्डा अत्याधुनिक तकनीकों जैसे एआई-संचालित ऑपरेशन्स, बायोमेट्रिक पैसेंजर प्रोसेसिंग और स्मार्ट बैगेज सिस्टम से लैस है। पर्यावरण के अनुकूल बनाए गए इस हवाई अड्डे में 5 मेगावाट का सोलर प्लांट और रेनवाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की गई है। पहले चरण में यह प्रतिवर्ष 60 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 4 करोड़ तक किया जा सकता है। 17 अगस्त 2026 से यहां से नियमित वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होने जा रही हैं।इस समारोह के दौरान पीएम मोदी ने राज्य में कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और फ्यूचरिस्टिक सेमीकंडक्टर प्लांट सहित 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। अपने संबोधन में उन्होंने घोषणा की कि हवाई अड्डे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू के सम्मान में रखा गया है। उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण 13,000 से अधिक आदिवासी महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया पारंपरिक ढिमसा नृत्य रहा, जिसने एक नया सांस्कृतिक रिकॉर्ड बनाया।