People find their lost mobile phones: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: CEIR पोर्टल की मदद से 1114 लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए मोबाइल
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड पुलिस ने राज्य भर में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए एक व्यापक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस विशेष अभियान के तहत केंद्र सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी ढंग से उपयोग किया गया। तकनीकी सहायता और जिला पुलिस के समन्वय से रिकॉर्ड संख्या में स्मार्टफोन को ट्रैक कर बरामद किया गया। यह कार्रवाई राज्य में साइबर अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
झारखंड पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में वे तुरंत स्थानीय थाने में सनहा (सपा) दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर अपना फोन ब्लॉक व रजिस्टर करें। अधिकारियों ने बताया कि इस पोर्टल के सक्रिय होने से चोरी के मोबाइलों का गलत इस्तेमाल पूरी तरह रुक जाता है और पुलिस के लिए उन्हें ट्रैक करना बेहद आसान हो जाता है। आने वाले दिनों में भी पुलिस इस तरह के तकनीकी अभियानों को जारी रखेगी ताकि आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके।
