Amba prasad qualifies AIBE Exam: पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा, अब राजनीति के साथ कोर्ट में भी लड़ेंगी जनता की लड़ाई
सर्च न्यूज: सच के साथ: रांची: झारखंड के बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है. इस बात की जानकारी उन्होंने स्वयं अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपने समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ साझा की. परीक्षा पास करने के बाद अब वह राजनीति के साथ-साथ न्याय और वकालत के क्षेत्र में भी अपनी एक नई पारी की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.अम्बा प्रसाद ने अपनी इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि राजनीति के गलियारों के साथ-साथ अब वह न्यायालय के गलियारों में भी अपने कदम बढ़ा चुकी हैं.
उनकी इस नई उपलब्धि पर समर्थकों और स्थानीय जनता ने उन्हें सोशल मीडिया पर ढेरों बधाइयां और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
