November 4, 2026

पीएनबी ने जारी की चेतावनी,AI से होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर किया सतर्क

file_00000000e4c081f8a9a46b244706032d

सर्च न्यूज: सच के साथ: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर सतर्क किया है। बैंक ने चेतावनी दी है कि धोखाधड़ी करने वाले लोग अब आवाज की नकल (वॉइस क्लोनिंग), डीपफेक और फर्जी ईमेल या मैसेज जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे मामलों में ठग परिवार के सदस्यों, दोस्तों या भरोसेमंद लोगों की आवाज और चेहरे की नकल कर इमरजेंसी का बहाना बनाते हैं और तुरंत पैसे भेजने का दबाव डालते हैं।

पीएनबी के प्रबंध निदेशक और सीईओ (MD & CEO) अशोक चंद्रा ने ग्राहकों से अपील की है कि किसी भी कॉल, ईमेल या मैसेज पर बिना पुष्टि किए भरोसा न करें। उन्होंने लोगों को जल्दबाजी में पैसे ट्रांसफर करने या अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी है। बैंक के मुताबिक, साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।

बढ़ते डिजिटल जोखिमों के बीच बैंक भी सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और साइबर सुरक्षा पर निवेश बढ़ा रहा है। बैंक का उद्देश्य ग्राहकों की मेहनत की कमाई और उनकी निजी जानकारी को पूरी तरह सुरक्षित रखना है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट तुरंत बैंक या साइबर सेल को करें।