September 4, 2026

Nikhar Sablok murder case:क्या निखार सबलोक को गणेश सिंह का अनुज बनाना पड़ा भारी, जल्द सारे राज से हटेगा पर्दा

IMG-20260902-WA0002

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर :होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य शूटर सिंटू सिंह समेत ज्यादातर आरोपियों को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन हत्या के पीछे की असली वजह पर से पर्दा उठना अभी बाकी है। आखिर इतनी बेरहमी से हत्या क्यों हुई, पूरा शहर यही जानना चाहता है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 3 एंगल पर जांच चल रही है:

1. गैंगस्टर गणेश सिंह से नजदीकी बनी काल? 15 अगस्त को गैंगस्टर गणेश सिंह उर्फ निशांत सिंह ने फेसबुक पोस्ट में निखार को ‘अर्जुन’ बताया था, जिस पर निखार ने कमेंट किया था – ‘भैया आपका मार्गदर्शन मिलता रहे’। निखार को गणेश का करीबी और विश्वासपात्र माना जाता था। क्या इसी वजह से विरोधी गैंग ने वर्चस्व दिखाने के लिए उसे रास्ते से हटाया?

2. जमीन और व्यापारिक रंजिश: निखार रसूख के दम पर जमीन की खरीद-बिक्री और विवादित जमीनों के मामलों में खुलकर एक पक्ष का साथ देते थे, जो दूसरे पक्ष को नागवार गुजरता था।

3. जेल से रची गई वर्चस्व की साजिश: संभावना है की जेल से ही वर्चस्व कायम रखने के लिए हत्या की पूरी प्लानिंग की गई और इसे अशोक सिंह राघव ने अंजाम तक पहुँचाया। पुलिस ने अशोक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।

You may have missed