September 5, 2026

NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में दिखा देशभक्ति का रंग, PM मोदी और अमित शाह ने लहराया तिरंगा

Screenshot_20260811_140319_Instagram

सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली, 11 अगस्त 2026: संसद परिसर में मंगलवार को NDA संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन सहित NDA के कई नेताओं और सांसदों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैठक स्थल पर पहुंचने के दौरान NDA सांसदों ने तिरंगे के साथ उनका स्वागत किया और ‘वंदे मातरम्’ तथा ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी तिरंगा लहराया। स्वतंत्रता दिवस से पहले संसद परिसर में नजर आए इस दृश्य ने कार्यक्रम को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर भी इस कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस को सम्मान और गर्व के साथ मनाने की अपील की। NDA नेताओं और सांसदों की सामूहिक भागीदारी के बीच तिरंगा लहराने का यह दृश्य राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के संदेश के रूप में सामने आया।

You may have missed