September 5, 2026

E-Visa: भारत में ई-वीजा धारकों के लिए बढ़ी सुविधा, 11 नए अंतरराष्ट्रीय प्रवेश बिंदु अधिसूचित

e-visa-1024x538.png

सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली, 11 अगस्त 2026: केंद्र सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए ई-वीजा सुविधा को और आसान बनाते हुए 11 नए अंतरराष्ट्रीय प्रवेश बिंदुओं को अधिसूचित किया है। इनमें 9 लैंड पोर्ट और 2 एयरपोर्ट शामिल हैं। इस फैसले के बाद ई-वीजा धारक विदेशी नागरिक अब इन नए निर्धारित मार्गों से भी भारत में प्रवेश कर सकेंगे

नए शामिल किए गए हवाई अड्डों में भोपाल और तिरुपति शामिल हैं। वहीं, नए भूमि प्रवेश बिंदुओं में अटारी, अगरतला, दारंगा, गेडे, घोजाडांगा, हरिदासपुर, जयगांव, डॉकी और मोरेह शामिल हैं। गृह मंत्रालय के इस निर्णय से विभिन्न सीमावर्ती और क्षेत्रीय क्षेत्रों में विदेशी यात्रियों के लिए भारत में प्रवेश के विकल्प बढ़ेंगे।

इन 11 नए प्रवेश बिंदुओं को जोड़ने के बाद देश में ई-वीजा के जरिए प्रवेश के लिए निर्धारित अंतरराष्ट्रीय पोर्ट की कुल संख्या 88 हो गई है। सरकार का यह कदम विदेशी पर्यटकों और अन्य पात्र यात्रियों के लिए यात्रा प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने तथा पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय आवागमन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है

You may have missed