November 4, 2026

मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन: अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस

file_00000000d8d4820c959914d11fc9b9c0

सर्च न्यूज: सच के साथ: मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे, अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर 28 अक्टूबर, 2026 तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है. यह कार्रवाई उनके मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद की गई है. पुलिस के अनुसार, विदेशी नागरिक होने के बावजूद भारत की धरती पर इस तरह के प्रदर्शनों या राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेना नियमों का उल्लंघन है.यह मामला 10 अक्टूबर को हुए उस विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने इमरान खान को अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ हिरासत में भी लिया था. इसके बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर विदेशी नागरिक द्वारा देश के आंतरिक मामलों और राजनीतिक विरोध में शामिल होने पर आपत्ति जताई थी और कार्रवाई की मांग की थी.

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, इमरान खान के पास अमेरिकी नागरिकता है और वे भारत में ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारक के रूप में रह रहे थे. मुंबई पुलिस के विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट’ के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत उन्हें यह निष्कासन नोटिस थमाया है. पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि देश के कानून के तहत किसी भी विदेशी नागरिक को भारत में राजनीतिक गतिविधियों या विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने का मौलिक अधिकार नहीं है. इस बीच, इमरान खान की कानूनी टीम इस नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रही है.

You may have missed