झारखंड पुलिस एसोसिएशन: DGP तदाशा मिश्रा को हटाने की उठी मांग, आंदोलन की दी चेतावनी
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पुलिस मुख्यालय के मौजूदा रवैये और राज्य की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा के खिलाफ बेहद कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। एसोसिएशन ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और उनके कल्याणकारी कार्यों की अनदेखी किए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। इस संबंध में एसोसिएशन ने सीधे राज्य के मुख्यमंत्री को एक औपचारिक पत्र लिखकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर बरती जा रही उदासीनता और विसंगतियों से अवगत कराया है।
असोसिएशन ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि सरकार और पुलिस मुख्यालय ने उनकी मांगों पर जल्द ही कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो राज्य के पुलिसकर्मी बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने साफ किया है कि पुलिस बल की समस्याओं का समय पर समाधान न होना राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिसकर्मियों के मनोबल दोनों के लिए घातक साबित हो सकता है
