MPs’ seating arrangements to change from July 20:मानसून सत्र: TMC और शिवसेना UBT में टूट के बाद 20 जुलाई से बदलेगी सांसदों के बैठने की व्यवस्था
सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली,14 जुलाई 2026:लोकसभा का *मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस सत्र से पहले सदन के भीतर सांसदों की बैठने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव तय है। तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) में हुई टूट तथा द्रमुक के ‘इंडिया’ गठबंधन से अलग होने के बाद सीटिंग अरेंजमेंट को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है।
संसदीय सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए *20 सांसदों* के समूह को सत्र के पहले दिन ‘नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया – NCPI’ के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा मान्यता दिए जाने की संभावना है।
इस नए संसदीय दल का नेतृत्व वरिष्ठ सांसद सुदीप बंधोपाध्याय कर सकते हैं।
TMC के बागी अब सत्ता पक्ष में
NCPI द्वारा NDA को समर्थन देने के बाद ये 20 सांसद अब विपक्ष की पंक्तियों से हटकर *सत्ता पक्ष की बेंच* पर स्थानांतरित होंगे। लोकसभा सचिवालय इनके लिए नए स्थान आवंटित करने की प्रक्रिया में लगा है।
DMK और शिवसेना UBT पर भी फैसला
लोकसभा अध्यक्ष ने TMC और शिवसेना (UBT) में टूट को लेकर दलों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की है। कानूनी विशेषज्ञों से सलाह के बाद स्पीकर मानसून सत्र शुरू होने से पहले इन दलबदल के मामलों पर अंतिम निर्णय लेंगे।
इसके अलावा द्रमुक के सांसदों ने भी ‘इंडिया’ गठबंधन से अलग होने के बाद कांग्रेस से अलग बैठने की मांग की है।
सत्र से पहले बैठक:* लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 18 जुलाई को सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। मानसून सत्र के पहले दिन से ही सदन के भीतर विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों की बैठने की व्यवस्था का नया स्वरूप दिखाई देगा।
