September 6, 2026

Monsoon session 2026:संसद के मॉनसून सत्र से पहले बड़ा मंथन, BAC बैठक में तय हुई रणनीति, ओम बिरला ने सभी दलों से की खास अपील

All-Party-Meeting-1_V_jpg--1280x720-4g

सर्च न्यूज: सच के साथ: संसद के मॉनसून सत्र के शुरू होने से पहले लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला की अध्यक्षता में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में आगामी विधायी कार्यों की रूपरेखा तैयार करते हुए 6 महत्वपूर्ण विधेयकों (Bills) पर विस्तार से चर्चा करने के लिए समय का आवंटन तय कर दिया गया है. सरकार की कोशिश इस सत्र में कई बड़े कानूनी सुधारों को सदन के पटल पर रखने और उन्हें पारित कराने की है.

इस बैठक में जिन प्रमुख विधेयकों के समय का निर्धारण किया गया है, उनमें विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (FCRA), आयकर संशोधन विधेयक, और उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक शामिल हैं, जिन पर 4-4 घंटे चर्चा होगी. इसके अलावा जन्म और मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम संशोधन विधेयक (4-4 घंटे), तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (MSME) संशोधन विधेयक पर 5 घंटे की गहन बहस तय की गई है. इन विधेयकों का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक और न्यायिक सुधार लाना है.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बैठक के दौरान सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स से संसद की कार्यवाही को शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से संचालित करने की अपील की. उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि सभी दल जनहित से जुड़े इन गंभीर और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर रचनात्मक बहस (Constructive Debate) करें. इस बैठक के फैसलों के बाद स्पष्ट है कि आगामी सत्र काफी व्यस्त और रणनीतिक चर्चाओं से भरपूर रहने वाला है.