मानगो छोटा पुल पर नशेड़ी का हंगामा, राहगीरों से पैसे लूटने की कोशिश
सर्च न्यूज़ सच के साथ – जमशेदपुर में नशेड़ियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार सुबह मानगो छोटा पुल पर ब्राउन शुगर के नशे में धुत एक युवक ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया।राहगीरों से छीने पैसे, फिर किया हमलाआरोपी युवक ने राह चलते एक व्यक्ति से जबरन पैसे छीनने की कोशिश की।
लोगों में बढ़ रही दहशतस्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में नशे की गिरफ्त में आए युवक अपराध और उपद्रव की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
ये न केवल खुद बर्बाद हो रहे हैं बल्कि राहगीरों और समाज के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं।कार्रवाई की जरूरतलोगों का मानना है कि नशे की बढ़ती समस्या पर अब सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि आमजन सुरक्षित रह सकें और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगे।
