November 4, 2026

Major Breakthrough for Jharkhand Police, Three Maoists Surrender and Hand Over Weapons. झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर; हथियार भी सौंपे

_127908827_captufre.jpg

सर्च न्यूज: सच के साथ: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में तीन माओवादियों के आत्मसमर्पण की आधिकारिक घोषणा की गई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने 7 सितंबर 2026 को ही आत्मसमर्पण कर दिया था, लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा 23 सितंबर को बांकुड़ा पुलिस लाइंस में की गई। तीनों को पश्चिम बंगाल पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक आनंद कुमार के सामने पेश किया गया।

आत्मसमर्पण करने वालों में जाबा महतो, नयनतारा साहू उर्फ मीता और रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, जाबा महतो और नयनतारा साहू माओवादी संगठन की जोनल कमेटी से जुड़ी थीं, जबकि रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन बंगाल-झारखंड-ओडिशा रीजनल कमेटी का कमांडर रह चुका है।

पुलिस के अनुसार, तीनों ने आत्मसमर्पण के दौरान दो इंसास राइफल और एक AK-47, 10 मैगजीन तथा 154 राउंड कारतूस सौंपे। पुलिस अब आत्मसमर्पण करने वालों के मामलों की समीक्षा कर उन्हें सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत मिलने वाले लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी।

You may have missed