November 5, 2026

Major BJP Organisational Reshuffle in Jharkhand, Pawan Sai Gets Key Responsibility. झारखंड BJP में बड़ा फेरबदल, पवन साय को मिली संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी

tdm9uJc6_400x400

सर्च न्यूज: सच के साथ: भारतीय जनता पार्टी ने 24 सितंबर 2026 को संगठन में कई बदलाव करते हुए अलग-अलग राज्यों के लिए नई जिम्मेदारियां तय की हैं। नई नियुक्तियों में छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री रहे पवन साय को झारखंड का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होने की जानकारी दी गई है

वहीं कर्मवीर को छत्तीसगढ़ का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, कर्मवीर इससे पहले झारखंड भाजपा में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस बदलाव के बाद झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ है।

इसके अलावा भाजपा ने कई अन्य राज्यों में भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां बदली हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में अलग-अलग प्रदेशों के संगठन महामंत्रियों और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह बदलाव पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर किए गए संगठनात्मक फेरबदल का हिस्सा है।

You may have missed