September 5, 2026

Lions Club Jamshedpur: लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना ने होटल कन्नेलाइट में मनाया अपना 10वां स्थापना समारोह

IMG-20260810-WA0035

सर्च न्यूज: सच के साथ: लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना ने होटल कन्नेलाइट में मनाया अपना 10वां स्थापना समारोह , मुख्य अतिथि के रूप में जिलापाल पीएमजेएफ लायन सुभ्रा मजूमदार उपस्थित थीं।औपचारिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन समारोह के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद राष्ट्र गान, इनवोकेशन और विश्व शांति के लिए १ मिनट का मौन भी रखा गया।

साल (२०२५-२६) की प्रेसिडेंट लॉयन शालिनी सिंहा ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया और सेक्रेटरी लॉयन पुष्कर बाला ने पिछले साल के कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत किया।पिछले लायनिस्टिक वर्ष के दौरान उनके नेतृत्व, समर्पण और प्रतिबद्धता की हार्दिक सराहना की गई। इंडक्शन ऑफिसर, प्रथम उप जिलापाल एमजेएफ लायन कंचन कुमार साहू ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई।इंस्टालेशन ऑफिसर पूर्व जिलापाल एमजेएफ लायन नलिनी मुखर्जी क्लब के नए सत्र (२०२६-२७) के टीम को हमारे क्लब की गौरवशाली परंपरा को जारी रखते औपचारिक रूप से स्थापित किया।

इस सत्र (२०२६-२७) की प्रेसिडेंट लॉयन रीता मिश्रा, सेक्रेटरी लॉयन अनीता कुमारी और ट्रेजरर लॉयन डॉ सुषमा रानी ने अपनी पूरी टीम के साथ शपथ ग्रहण किया।क्लब के सभी सदस्यों ने नए सदस्यों और इस साल की नई टीम का स्वागत किया और उनको बधाई दी।

पूर्व जिलापाल लॉयन ए के श्रीवास्तव, लॉयन आनंद चौधरी, लॉयन सुदीप्तो मुखर्जी, लॉयन राजीव रंजन, लॉयन कंचन सिंह,फर्स्ट जेंटलमैन पूर्व जिलापल एमजेएफ लायन सिद्धार्थ मजूमदार, लॉयन सीमा बाजपेई और रीज़न १ के जोन चेयरपर्सनस लायन सुचित्रा रूंगटा, लॉयन अशोक दस एवं लॉयन एस के रॉय ने लायंस फेमिना की नई टीम (२०२६-२७) को बधाई दी और पिछली टीम की सराहना की। धन्यवाद ज्ञापन इस वर्ष की वीपी लॉयन पुष्कर बाला ने दी।फेमिना की पीपी लॉयन नीलाक्षी जायसवाल, लॉयन आभा रूंगटा, लॉयन ज्योति सिंह सामनता, लॉयन डॉ खुशबू, लॉयन अनुराधा डे, डॉ सौम्या, लॉयन सुमन सिंह और अन्य सदस्य उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन पीपी लॉयन डॉ मंजु रानी सिंह ने किया। अंत में हमलोगों ने अपनी जोन चेयरपर्सन लॉयन सुचित्रा रूंगटा के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा जिसमें सभी अतिथि और सदस्य शामिल हुए। सभी ने सुचित्रा रूंगटा को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी जिलापालों ने लायंस फेमिना के एकता और सौहार्द्रता की सराहना की।