कदमा मेला घूमने गया परिवार, चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ उड़ाए 8 लाख के जेवर और नकदी
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के पदमा रोड स्थित LIT टाइप में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। घटना के समय घर के सभी सदस्य कदमा मेला घूमने गए हुए थे।
बेखौफ चोरों ने महज डेढ़ घंटे के भीतर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने घर की अलमारी को पूरी तरह खंगाला और उसमें रखे करीब 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर चंपत हो गए। जब परिवार मेला घूमकर वापस लौटा, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। आसपास के मकानों और मुख्य मार्गों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि संदिग्धों की आवाजाही का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घटना में किसी स्थानीय गिरोह का हाथ है या बाहरी अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
