September 4, 2026

आदिवासी समाज देश की धडक़न : काले

IMG-20250905-WA0015


उरांव समाज का खेलकूद व मिलन समारोह

जमशेदपुर : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले भादो एकादशी कर्मापूजा के अवसर पर आदिवासी उरांव समाज समिति, सीतारामडेरा द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद सह मिलन समारोह में सम्मिलित होकर बधाई और शुभकामनाएं दी. श्री काले ने कहा कि आदिवासी समाज सदैव राष्ट्र की धडक़न रहा है और जब भी देश को आवश्यकता पड़ी, इस समाज ने राष्ट्र के स्वाभिमान की रक्षा हेतु बलिदान दिया है.
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को नमन करते हुए उन्होंने आज खेलकूद कार्यक्रम में शामिल उरांव समाज के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की. उन्होंने कहा कि वे स्वयं को इस समाज का अंग मानते हैं और यह उनका सौभाग्य है कि समाज उन्हें परिवार का हिस्सा समझता है. उन्होंने इस आयोजन को सामाजिक एकता, संस्कृति और खेल भावना का अद्भुत उदाहरण बताया. उन्होंने आयोजन समिति को इस कार्यक्रम के लिए जिलाध्यक्ष राकेश उरांव, सचिव गंगाराम तिर्की, कोषाध्यक्ष रामू तिर्की, बबलू खलको एवं सभी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी.

You may have missed