Jyoti Fellowship Merit Test: 45 Students Appear, Selected Students to Get ₹25,000 Annual Support. ज्योति फेलोशिप: 45 विद्यार्थियों ने दी मेरिट परीक्षा, चयनित छात्रों को मिलेगा ₹25 हजार सालाना
मझगांव में टाटा स्टील फाउंडेशन के तत्वावधान में एस्पायर संस्था की ओर से ज्योति फेलोशिप मेरिट टेस्ट का आयोजन किया गया। मध्य विद्यालय घोड़ाबंधा परिसर में आयोजित परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से जुड़े 45 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य पूनम जेराई ने प्रश्नपत्र का सील खोलकर किया।
लर्निंग कोऑर्डिनेटर महेश्वर किशन ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 50 विद्यार्थियों का चयन किया गया था, जिनमें पांच विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में शामिल 45 विद्यार्थियों में 23 छात्र और 22 छात्राएं थीं। इससे पहले आयोजित परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को भी फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति का लाभ मिल रहा है।
