Delhi SIR Notice: Dhankhar, Advani and Other Prominent Names Appear in Voter Verification List दिल्ली SIR में बड़े नाम भी नोटिस सूची में, धनखड़-आडवाणी समेत कई चर्चित मतदाता
सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान करीब 33.13 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में विसंगतियां पाए जाने के बाद उन्हें सत्यापन के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इस सूची में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत कई चर्चित नाम शामिल होने की रिपोर्ट सामने आई है।
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, नोटिस मिलना अपने आप में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का अंतिम निर्णय नहीं है। संबंधित मतदाताओं को अपने दस्तावेज और विवरण प्रस्तुत कर सत्यापन का अवसर दिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया है कि दस्तावेजों और तथ्यों की जांच के बाद ही अंतिम मतदाता सूची में नाम को लेकर निर्णय होगा।
SIR प्रक्रिया के तहत दिल्ली की मसौदा मतदाता सूची में करीब 97 लाख मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दावे-आपत्तियों और दस्तावेजी सत्यापन की प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित किए जाने की जानकारी दी गई है।
