Justice For Vikram Singh: Northeast Community Demands Swift Action. विक्रम सिंह की मौत पर गुस्सा, न्याय की मांग तेज |
दिल्ली के किलोकरी इलाके में मणिपुरी संगीतकार और संगीत शिक्षक चोंगथाम विक्रम सिंह की कथित मारपीट के बाद हुई मौत को लेकर नॉर्थ-ईस्ट समुदाय में आक्रोश है। 8 सितंबर को समुदाय के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने दोषियों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस के मुताबिक, मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि अभी तक हमले के पीछे किसी नस्लीय मकसद की पुष्टि नहीं हुई है और जांच जारी है।
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने भी घटना पर चिंता जताते हुए तेज जांच और न्याय की मांग की है। राहुल गांधी ने दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट समुदाय की सुरक्षा पर सवाल उठाए। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर बहस तेज कर दी है।
