JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार
सर्च न्यूज: सच के साथ: रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितता और गड़बड़ी से जुड़े मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
CID अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस कार्रवाई के बाद JPSC परीक्षा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
