जमशेदपुर में कैनन इंडिया और एपेक्स कॉर्पोरेशन का एडवांस्ड प्रिंटिंग शोकेस, लार्ज फॉर्मेट टेक्नोलॉजी ने आकर्षित किया ध्यान
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर में कैनन इंडिया और उसके अधिकृत डीलर एपेक्स कॉर्पोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने एडवांस्ड प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी शोकेस का आयोजन किया। इस आयोजन में कैनन के लार्ज फॉर्मेट फोटो एंड फाइन आर्ट प्रिंटिंग सॉल्यूशंस, हाई-क्वालिटी प्रिंटर और नवीनतम डिजिटल प्रिंटिंग मशीनों का प्रदर्शन किया गया। शहर के व्यवसायी, फोटो स्टूडियो मालिक, डिजाइनर और टेक्नोलॉजी प्रेमियों की अच्छी संख्या ने इस शोकेस में हिस्सा लिया।
आयोजन में विशेषज्ञों ने नए प्रोडक्ट्स की जानकारी दी और ग्राहकों के सवालों के जवाब दिए। स्थानीय बाजार में आधुनिक प्रिंटिंग सॉल्यूशंस की बढ़ती मांग को देखते हुए यह शोकेस महत्वपूर्ण साबित हुआ। एपेक्स कॉर्पोरेशन और कैनन इंडिया का यह प्रयास शहर के प्रिंटिंग उद्योग को नई तकनीक से जोड़ने और व्यवसायियों को बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
