November 3, 2026

झारखंड के उभरते सितारे: महज 20 वर्ष की उम्र में धनबाद की आनंदिता किशोर बनीं झारखंड सीनियर क्रिकेट टीम की सबसे युवा कप्तान

file_0000000016c08208b0beacc852d491c8

सर्च न्यूज: सच के साथ: धनबाद की अनंदिता किशोर ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और बेहतरीन नेतृत्व क्षमता के दम पर क्रिकेट जगत में एक नया इतिहास रच दिया है. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने पुणे में आयोजित होने वाले बीसीसीआई सीनियर महिला नेशनल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए उन्हें झारखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम की कमान सौंपी है. महज 20 साल की उम्र में सीनियर टीम की जिम्मेदारी संभालकर वह राज्य के क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र की महिला कप्तान बन गई हैं।

ऑलराउंडर आनंदिता किशोर का क्रिकेट करियर बेहद प्रभावशाली रहा है। वह 2025 में अंडर-19 महिला विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम की महत्वपूर्ण सदस्य रह चुकी हैं और भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा, वर्तमान में वे झारखंड की अंडर-23 टीम की भी कप्तानी कर रही हैं। अपनी इस नई और बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए आनंदिता ने जेएससीए का आभार जताया और अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और कोच जसकरण सिंह को दिया है।

बीसीसीआई के इस नेशनल टी-20 टूर्नामेंट के लिए जेएससीए द्वारा घोषित 17 सदस्यीय टीम में धनबाद के लिए तिहरी खुशी की बात है, क्योंकि आनंदिता के अलावा धनबाद की दो अन्य होनहार महिला खिलाड़ी—दुर्गा सोरेन और वृष्टि को भी टीम में शामिल किया गया है। यह सीनियर महिला क्रिकेट टीम पुणे में होने वाले मुकाबले में देश की अन्य मजबूत टीमों के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, जहां सबसे युवा कप्तान के रूप में आनंदिता के नेतृत्व कौशल और प्रदर्शन की असली परीक्षा होगी।

You may have missed