Jharkhand:केंद्रीय कैबिनेट की बड़ी सौगात: झारखंड-ओडिशा में ₹3,907 करोड़ की दो रेल परियोजनाओं को मंजूरी, 145 किमी तक बढ़ेगा रेल नेटवर्क
सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा के रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ₹3,907 करोड़ की लागत वाली दो महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इन परियोजनाओं के पूरा होने से दोनों राज्यों में लगभग 145 किलोमीटर नए रेल नेटवर्क का विस्तार होगा।
