सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और उनके अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई और समाधान की मांग की।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। ज्ञापन में छात्रों के हितों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा छात्र हित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्र हितों की अनदेखी जारी रही तो पार्टी जनआंदोलन को और तेज करेगी। वहीं प्रशासन ने ज्ञापन को संबंधित स्तर तक पहुंचाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।