September 4, 2026

Jharkhand:JPSC गड़बड़ी मामले में CID सख्त, आयोग के तीनों सदस्यों को पूछताछ के लिए समन

Screenshot_20260808_114018_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं की जांच अब और तेज हो गई है। मामले की जांच कर रही CID ने JPSC के तीनों सदस्यों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। जांच एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं और कथित गड़बड़ियों को लेकर आयोग के सदस्यों से जानकारी हासिल करेगी।

14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने OMR शीट, मूल्यांकन प्रक्रिया, कटऑफ और परिणाम में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए थे। कुछ अभ्यर्थियों ने दावा किया था कि अपेक्षाकृत अधिक अंक होने के बावजूद उनका चयन नहीं हुआ, जबकि कम अंक वाले कुछ अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इसके बाद मामले को लेकर विवाद बढ़ गया।विवाद के बीच झारखंड सरकार ने मामले की जांच CID को सौंप दी थी। जांच एजेंसी ने JPSC कार्यालय से परीक्षा से संबंधित दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य जरूरी जानकारी जुटानी शुरू की। इससे पहले CID द्वारा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते से भी लंबी पूछताछ की जा चुकी है।

अब आयोग के तीनों सदस्यों को समन भेजे जाने के बाद जांच का दायरा और व्यापक होने की संभावना है। CID यह जानने का प्रयास करेगी कि परीक्षा के आयोजन, प्रश्नपत्र एवं OMR से जुड़ी प्रक्रिया, मूल्यांकन तथा परिणाम तैयार करने में निर्धारित नियमों का पालन हुआ था या नहीं।मामले में जांच एजेंसी द्वारा आगे और अधिकारियों, कर्मचारियों तथा परीक्षा संचालन से जुड़े लोगों से पूछताछ किए जाने की संभावना है। JPSC परीक्षा विवाद में CID की कार्रवाई से अभ्यर्थियों और पूरे राज्य की निगाहें जांच के निष्कर्ष पर टिकी हैं।

You may have missed