September 6, 2026

Jharkhand : SIR में 40 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम कटने की आशंका, कांग्रेस ने आयोग से समय सीमा बढ़ाने की रखी मांग

Screenshot_20260728_215852_Samsung Internet

सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार से मिला। कांग्रेस नेताओं ने राज्य में चल रहे मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत फॉर्म (गणना प्रपत्र) भरने की समयसीमा को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य की ASDD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लिकेट) सूची में लगभग 40.04 लाख मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जिससे इनके मतदाता सूची से बाहर होने की गंभीर आशंका है। उन्होंने संथाल परगना और अन्य क्षेत्रों में चल रहे सावन मेले और त्योहारों में लोगों की व्यस्तता का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग से इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि को कम से कम 15 दिन और बढ़ाने का आग्रह किया है।