September 4, 2026

जदयू कल धूमधाम से मनाएगी नेताजी की जयंती

IMG-20260122-WA0005

● सरयू राय होंगे मुख्य अतिथि, आम बागान में होगा कार्यक्रम

जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) के तत्वावधान में कल, 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शानदार तरीके से मनाई जाएगी. यह आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान, आम बागान में किया जाएगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय होंगे. कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा. जदयू के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि जयंती समारोह में पार्टी के जिले भर के लोग मौजूद रहेंगे.
उन्होंने बताया कि इस संबंध में तैयारियां जोरों पर हैं. उन्होंने बताया कि नेताजी की विजय गाथा को इस अवसर पर स्मरण कर सशक्त राष्ट्र के निर्माण में हम अपनी भूमिका निभाने हेतु उपस्थित होकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे.

You may have missed