Jamshedpur’s performance in the Clean Air Survey slips to the 36th spot:स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जमशेदपुर का प्रदर्शन कमजोर, 36वें स्थान पर खिसका; धनबाद 18वें और रांची 27वें स्थान पर
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: शहर में वायु प्रदूषण को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली तस्वीर सामने आई है। केंद्र सरकार के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जमशेदपुर 147.3 अंकों के साथ 36वें स्थान पर रहा। झारखंड के तीन प्रमुख शहरों में जमशेदपुर का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा, जबकि धनबाद 18वें और रांची 27वें स्थान पर रहे।
सिर्फ हवा की गुणवत्ता नहीं, प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास भी आधार: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण को केवल शहर में मौजूद प्रदूषण के स्तर की सीधी रैंकिंग नहीं माना जाता। इसमें शहरों द्वारा वायु प्रदूषण कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी मूल्यांकन किया जाता है। सड़क की धूल पर नियंत्रण, ठोस कचरा प्रबंधन, वाहनों और औद्योगिक उत्सर्जन में कमी, निर्माण एवं विध्वंस से निकलने वाले कचरे का प्रबंधन तथा जन-जागरूकता जैसे मानकों को सर्वेक्षण में शामिल किया गया है
जमशेदपुर के लिए सुधार की जरूरत: जमशेदपुर का 36वां स्थान शहर में वायु प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े उपायों को और मजबूत करने की जरूरत की ओर संकेत करता है। खासकर सड़क की धूल, औद्योगिक एवं वाहन उत्सर्जन, कचरा प्रबंधन और निर्माण गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता है।स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के नतीजे शहर के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत हैं कि केवल औद्योगिक विकास ही नहीं, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना भी शहरी विकास की प्राथमिकता होनी चाहिए
