September 4, 2026

Jamshedpur:परसुडीह थाना क्षेत्र के गदरा अंबेडकर नगर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 7 से 8 लाख रुपये के आभूषण ले उड़े चोर

Screenshot_20260816_144709_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के गदरा अंबेडकर नगर में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के सदस्य किसी काम से बाजार गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में प्रवेश कर अलमारी और अन्य सामानों को खंगाला और कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए।

परिवार के बाजार से लौटने के बाद घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला और चोरी की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि चोरों ने घर से करीब 7 से 8 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी किए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।सूचना मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने चोरी से जुड़े सुराग जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

You may have missed