Jamshedpur:जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानगो-उलीडीह में एक ही रात 12 दुकानों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफतार, हिस्ट्रीशीटर समेत 4 अंदर।
सर्च न्यूज:सच के साथ: जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां मानगो और उलीडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिमना रोड बाजार में एक ही रात में 12 दुकानों के ताले तोड़कर सनसनीखेज चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में हुई इस सामूहिक चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस ने मामले की गहन तफ्तीश शुरू की और घटना स्थल व उसके आसपास के कई CCTV फुटेज खंगाले। तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर गिरोह के मुख्य सरगना (जो कि एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है) और उसके तीन अन्य साथियों को धर दबोचा। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी किए गए रुपयों और सामानों की बरामदगी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
