November 4, 2026

‘छात्र संघ चुनाव समाप्त करने का फैसला आलोकतांत्रिक’

IMG-20250828-WA0006

कोल्हान विवि के सीनेट सदस्य सोनू ठाकुर ने नए विधेयक पर जताया विरोध

जमशेदपुर, 28 अगस्त : कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य सोनू ठाकुर ने झारखण्ड सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव समाप्त कर, उसके स्थान पर कुलपति द्वारा नियुक्ति प्रणाली लागू करने के फैसले का विरोध किया है. श्री ठाकुर ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह अलोकतांत्रिक है. छात्र संघ चुनाव छात्रों को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम रहा है. चुनाव समाप्त कर सरकार छात्रों के मौलिक अधिकार और उनकी आवाज़ को दबाने का कार्य कर रही है.
उन्होंने कहा कि यदि चुनाव खत्म कर दिया जाएगा तो छात्रों की नेतृत्व क्षमता और उनकी अभिव्यक्ति दोनों पर कुठाराघात होगा. सरकार का यह कदम लोकतंत्र और शिक्षा जगत दोनों के लिए खतरनाक है. श्री ठाकुर ने मांग की है कि राज्य सरकार तत्काल इस निर्णय को वापस ले और पूर्व की भांति छात्रसंघ चुनाव की व्यवस्था को बहाल करे अन्यथा इसे छात्रों की आवाज़ को दबाने का प्रयास मानते हुए व्यापक स्तर पर विरोध दर्ज कराया जाएगा.

You may have missed