November 4, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर में पुराना कोर्ट परिसर खाली कराने की तैयारी: हाईकोर्ट के आदेश पर हरकत में प्रशासन, जांच के लिए बनी 4 अफसरों की टीम!

file_00000000ba1c81fa86c0d819e27e228e

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के पुराना कोर्ट परिसर में अवैध रूप से कब्जा जमाकर बैठे लोगों पर अब सख्त कार्रवाई होने जा रही है। झारखंड हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने परिसर से अवैध कब्जा हटाने और जांच करने की तैयारी शुरू कर दी है।

अफ़सरों की विशेष टीम करेगी जांच: मामले की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर के उपायुक्त (DC) ने 4 बड़े अधिकारियों की एक जांच टीम बनाई है। इस टीम का अध्यक्ष अपर उपायुक्त (ADC) अनुराग तिवारी को बनाया गया है। टीम में धालभूम के एसडीओ, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त और अंचल अधिकारी (CO) शामिल हैं। यह टीम पुराना कोर्ट परिसर में जाकर जमीन की नापी और जांच करेगी।

21 तारीख को कोर्ट में देनी है रिपोर्ट: हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 21 तारीख को होनी है। अदालत ने साफ निर्देश दिया है कि पूरा परिसर देखकर रिपोर्ट तैयार की जाए कि कहां-कहां अवैध कब्जा हुआ है। प्रशासन की इस कार्रवाई से पुराना कोर्ट परिसर में अवैध रूप से दुकान या कब्जा जमाए लोगों में हड़कंप मच गया है।

21 तारीख को सुनवाई: जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई।

You may have missed