September 4, 2026

Jamshedpur Jaya Kishori Pravachan Sampann : बेटी के प्रति पिता का प्रेम व ईश्वर पर समर्पण का प्रसंग ने किया भावविभोर

IMG-20260403-WA0003

साकची में कथावाचिका जया किशोरी की तीन दिवसीय ‘नानी बाई रो मायरो’ संपन्न

जमशेदपुर : साकची बोधि मंदिर मैदान में चल रहे धार्मिक कथा ‘नानी बाई रो मायरो’ का तीसरे एवं अंतिम दिन आज कथावाचिका जया किशोरी ने नानी बाई एवं नरसी मेहता मिलन, श्री कृष्ण रूकमणी सहित मायरा भरने की भावपूर्ण कथा का प्रसंग गाकर सुनाया. उन्होंने कहा कि यह कथा बेटी के प्रति पिता के नि:स्वार्थ प्रेम और ईश्वर पर पूर्ण समर्पण को दर्शाती है. भगवान ने स्वयं को नरसी जी का सेवक बताते हुए यह संदेश दिया कि सच्चे भक्त की लाज रखना ही उनका धर्म है. उन्होंने मनुष्य जीवन को अनमोल बताते हुए भक्तों को सदुपयोग करने एवं भगवान का भजन करने से जीवन का कल्याण होने की बातें कही.
उन्होंने कहा कि यह कथा सिखाती है कि जब मनुष्य पूरी श्रद्धा और विश्वास से भगवान पर निर्भर होता है, तब वे स्वयं उसकी जिम्मेदारी उठाते हैं. तीन दिवसीय कथा का आयोजन नारायणी सेवा ट्रस्ट द्धारा किया गया था. कोलकाता से आये आचार्य अभिषेक तिवारी ने पूजा करायी. आयोजन को सफल बनाने में राजकुमार चंदूका, राजकुमार संघी, कैलाश सरायवाला, विजय मित्तल, अनिल नरेडी, ललित सरायवाला, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, नवीन पोद्दार, किशन सोंथालिया, अभिषेक भालोटिया, रोहित अग्रवाल, राम रतन कांवटिया, समीर दिवान, अजय खेमका, अजय अग्रवाल, नेहा सोंथालिया, मेघा चौधरी, स्नेहा अग्रवाल, कृतिका गुप्ता, रिंकी भालोटिया, विजय लक्ष्मी भालोटिया आदि का योगदान रहा.

You may have missed