September 4, 2026

Jamshedpur DBMS College Me Earth Day Prog : वाद-विवाद प्रति. में रंभा कॉलेज की टीम बनी अव्वल

IMG-20260423-WA0001

पृथ्वी दिवस पर डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विविध कार्यक्रम

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के ईको क्लब द्वारा पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये गए. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नाटक एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता था. इसमें निर्णायक की भूमिका अन्नी अमृता एवं पूनम महानंद ने निभाई. कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने कहा कि अगर हम अपनी धरती को न बचा पाएं तो हमारा अस्तित्व एवं हमारी आनेवाली पीढिय़ों का अस्तित्व नहीं बचेगा.
कार्यक्रम के दौरान नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजलि कुमारी, अर्तिका ज्योति, तनिष्का यादव, गुडिय़ा कुमारी, नवनीत कौर एवं ईशा कुमारी की टीम को, द्वितीय पुरस्कार अदिति कुमारी, आकांक्षा दास, मुस्कान छाबरा, निशा भट्टाचार्य, सुप्रीति दास की टीम, तृतीय पुरस्कार नेहा मित्तल, निकिता तिर्की, अंजलि मंडल, तनुश्री दास, मौमिता चक्रवर्ती सेन, प्रियंका पोद्दार को दिया गया. वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन की टीम और द्वितीय पुरस्कार डीबीएमएसकॉलेज ऑफ एजुकेशन को मिला. प्रथम श्रेष्ठ वक्ता रंभा कॉलेज के नित्या झा और द्वितीय श्रेष्ठ वक्ता ग्रेजुएट कॉलेज की प्रियंका तिवारी को मिला. पूरा कार्यक्रम कॉलेज की शिक्षिका एवं ईको क्लब इंचार्ज मौसमी दत्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. इस अवसर पर कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप एवं कॉलेज की सभी शिक्षिकाएं, कर्मचारी उपस्थित थे.

You may have missed