बिजली संकट पर सख्त दिखीं विधायक‚ जेबीवीएनएल अधिकारियों को दिए निर्देश
Oplus_16908288
सर्च न्यू ,सच के साथ : जमशेदपुर – पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को अपने एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में लगातार उत्पन्न हो रही बिजली से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करना और उनके समाधान की दिशा तय करना था।
उन्होंने जोर दिया कि जनता को निर्बाध और सुरक्षित विद्युत सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा और जल्द ही विभिन्न मोहल्लों में बिजली व्यवस्था को सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।यह बैठक न केवल क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है, बल्कि इससे स्थानीय निवासियों को भी जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
