Induction Program for session 2026-27 at Sona Devi University:सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 13 अगस्त को
- कुलपति डाॅ ब्रज मोहन पाट पिंगुआ ने आईसीसी एचसीएल के कार्यकारी निदेशक श्री उमेश सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें किया आमंत्रित
- किताडीह स्थित विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार आयोजित किया जा रहा है सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन प्रोग्राम
सर्च न्यूज: सच के साथ: सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ ब्रज मोहन पाट पिंगुआ ने आज आईसीसी एचसीएल के कार्यकारी निदेशक श्री उमेश सिंह से शिष्टाचार भंेट की और उन्हें सोना देवी विश्वविद्यालय के इंडक्शन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया. इस वर्ष सोना देवी विश्वविद्यालय के नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम 13 अगस्त को आयोजित किया गया है. सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन प्रोग्राम पहली बार किताडीह स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है. इससे पहले यह आयोजन जमशेदपुर में किया जाता रहा है. ईडी श्री उमेश सिंह, कुलपति डाॅ ब्रज मोहन पाट पिंगुआ से आत्मीय भाव से मिले. उन्होंने सोना देवी विश्वविद्यालय के बारे में कई जानकारी हासिल की और यहां चलाये जा रहे विभिन्न कोर्स और उनके मान्यता के संबंध में भी चर्चा की. इस अवसर पर सोना देवी विश्वविद्यालय की कुलसचिव डाॅ नित नयना उपस्थित थी.


