November 3, 2026

Illegal Police Board Car Causes Stir Outside SSP Residence. आवास के बाहर अवैध पुलिस बोर्ड वाली कार ने मचाया हड़कंप, टाटा स्टील कर्मचारी का दावा—परेशानी से बचने के लिए लगाया था बोर्ड

IMG_20261001_201032

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के सीएच एरिया स्थित एसएसपी आवास के बाहर गुरुवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। जिस समय आवास के अंदर डीजीपी तदाशा मिश्रा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ हाई-लेवल समीक्षा बैठक कर रही थीं और बाहर सख्त वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था लागू थी, तभी एक निजी कार पर अवैध रूप से “पुलिस” का बोर्ड लगाकर एक युवक पहुँच गया। सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों की नजर पड़ते ही पूछताछ शुरू हो गई।

कार चालक ने अपनी पहचान टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व जुस्को) के कर्मचारी और जुगसलाई निवासी चंद्रशेखर भूमिज के रूप में दी। पूछताछ में उसने दावा किया कि व्यक्तिगत और पारिवारिक परेशानियों से बचने के लिए उसने अपनी निजी गाड़ी पर यह बोर्ड लगा रखा था। सुरक्षाकर्मियों ने कार को आवास परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया, लेकिन चालक मौके की हलचल का फायदा उठाकर वहाँ से खिसक गया।

बाद में जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसएसपी के निर्देश पर बिष्टुपुर थाना और ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। पुलिस टीम ने चंद्रशेखर भूमिज की कार को जब्त कर लिया। साथ ही अवैध पुलिस बोर्ड लगाने के मामले में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए शहर भर में अवैध पुलिस बोर्ड और प्रेशर लाइट के खिलाफ अभियान भी तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आम नागरिकों द्वारा इस तरह के बोर्ड लगाकर पुलिस की पहचान का दुरुपयोग करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed