गांधी जयंती पर चित्रगुप्त पूजा मैदान में चला स्वच्छता अभियान
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बागबेड़ा कॉलोनी स्थित चित्रगुप्त पूजा मैदान में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित अभियान में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने मैदान की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।अभियान के दौरान मैदान में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं मैदान को हरा-भरा बनाए रखने के उद्देश्य से नीम का पौधा लगाया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता को नियमित रूप से बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने का संकल्प लिया।
उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन या किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सामूहिक जिम्मेदारी है। गांधी जी के स्वच्छता संदेश को धरातल पर उतारने के लिए अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना जरूरी है। उन्होंने स्थानीय लोगों से नियमित रूप से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की।
