Chandil Dam to Get India’s Second-Largest Floating Solar Plant. चांडिल डैम में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट, 600 मेगावाट होगी क्षमता
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले स्थित चांडिल डैम में देश का दूसरा सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट विकसित करने की तैयारी है। प्रस्तावित परियोजना की क्षमता 600 मेगावाट होगी और इसे करीब 3,500 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप यानी PPP मॉडल के तहत तैयार करने की योजना है।
परियोजना की दिशा में झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी यानी JREDA की ओर से चांडिल जलाशय का बाथिमेट्री सर्वे पूरा किया जा चुका है। इस सर्वे के जरिए जलाशय की गहराई और पानी के नीचे की स्थिति का आकलन किया गया है, जिससे सोलर पैनल वाले फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म की डिजाइन और स्थापना में मदद मिलेगी।
