Five killed in explosion at firecracker factory in UP:कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत; कई घायल, आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त
सर्च न्यूज: सच के साथ: कौशांबी, उत्तर प्रदेश: जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती आधिकारिक जानकारी में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों में बच्चों के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है।
घायलों को उपचार के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। शुरुआती रिपोर्टों में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने और कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका भी जताई गई थी। जिला प्रशासन ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। विस्फोट की वास्तविक वजह और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों के पालन की जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही नुकसान और हताहतों की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
