Firing at Bindal Mall, Sonari: जमशेदपुर के बिंदल मॉल स्थित रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार लोगों को लगीं गोली
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड के जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर स्थित बिंदल मॉल के ‘उडुपी उपहार’ (Udipi’s Upahar) रेस्टोरेंट में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अपराधियों ने रेस्टोरेंट के अंदर बैठे कुछ लोगों को अपना निशाना बनाया और करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाईं। इस अचानक हुए हमले से मॉल परिसर और आसपास के व्यस्त मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे
सीसीटीवी खंगालने में जुटी सोनारी पुलिस, हमलावरों की तलाश तेज: दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को नियंत्रण में लेकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम रेस्टोरेंट और मॉल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने की दिशा का पता लगाया जा सके। हालांकि, गोलीबारी की मुख्य वजह क्या थी, यह अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस आपसी रंजिश और जमीन विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
