Durga Puja Preparations Reviewed in Ghatshila, Central Durga Puja Committee Inspects Ghats. घाटशिला में दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा, सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ने किया घाटों का निरीक्षण
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर/घाटशिला। पूर्वी सिंहभूम जिले में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में समिति की टीम घाटशिला पहुंची और पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित घाटों का निरीक्षण किया। टीम ने घाटों की स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
समिति की बैठक 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी। बैठक में दुर्गा पूजा से संबंधित तैयारियों, विसर्जन व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। समिति की ओर से पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाकर आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया जा रहा है।
