November 3, 2026

दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पंडाल भ्रमण का दिया आमंत्रण

file_00000000838c8206b18daf01b92e319c

सर्च न्यूज: सच के साथ: रांची: शारदीय नवरात्र और आगामी दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर राजधानी रांची की प्रमुख पूजा समितियों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति और विभिन्न स्थानीय शांति समितियों के पदाधिकारी शामिल थे। मुलाकात के दौरान पूजा समितियों ने मुख्यमंत्री को चुनरी, मां दुर्गा की प्रतिमा और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें सपरिवार पूजा पंडालों के भ्रमण और माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए सादर आमंत्रित किया।बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा दिए जा रहे सकारात्मक सहयोग के लिए मुख्यमंत्री के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। त्योहार के सफल संचालन के लिए बिजली, पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों ने मुख्यमंत्री को अपनी तैयारियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों को दुर्गोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी भाईचारे, सुख-समृद्धि और सांस्कृतिक एकता की भावना को मजबूत करने की अपील की।

इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूजा समितियों से एक सामाजिक पहल से जुड़ने की अपील की। उन्होंने निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान सभी प्रमुख पूजा पंडालों में नशा मुक्ति जागरूकता से संबंधित होर्डिंग्स और बैनर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि युवा पीढ़ी को इसके खिलाफ जागरूक किया जा सके। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए त्योहार के समापन पर पर्यावरण अनुकूल (इको-फ्रेंडली) मूर्ति विसर्जन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

You may have missed