जिला प्रशासन और पुलिस ने की तैयारी, साकची बाजार में जाम की समस्या से निपटने के लिए कवायद तेज
आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने साकची बाजार एवं आसपास की सड़कों पर जाम की समस्या से निपटने की कवायद तेज कर दी है। उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साकची बाजार का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी पीयूष पांडे ने कहा कि त्योहार के मौसम में बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। इससे अपराध पर अंकुश लगेगा और लोग निःसंकोच खरीदारी कर सकेंगे। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सड़क पर कहीं भी अराजकता की स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
