September 5, 2026

Devanand son dies of Heart Attack:देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 वर्ष की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांस

photo

सर्च न्यूज: सच के साथ:हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें लंदन में दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया। इस खबर से फिल्म जगत और देव आनंद के प्रशंसकों में शोक की लहर है।

सुनील आनंद अभिनेता और निर्माता रहे हैं। उन्होंने अपने पिता देव आनंद के साथ फिल्म ‘आनंद और आनंद’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, वे अपने पिता की तरह फिल्मी दुनिया में लंबी सफलता हासिल नहीं कर सके और बाद में फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली।बताया जा रहा है कि सुनील आनंद पिछले कुछ समय से लंदन में रह रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म जगत की कई हस्तियों और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देव आनंद परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।सुनील आनंद का निधन भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित आनंद परिवार के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

You may have missed