Adityapur:आदित्यपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ताबड़तोड़ छापेमारी में कई हिरासत में, भारी नकदी बरामद
सर्च न्यूज: सच के साथ: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह अभियान फरार आरोपियों की तलाश और नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से चलाया गया।
पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सके।
