CNG Price Hike: Delhi-NCR Gas Prices Rise to ₹86.98 per Kg दिल्ली-NCR में CNG हुई महंगी, आज से ₹86.98 प्रति किलो
सर्च न्यूज: सच के साथ: दिल्ली-NCR में CNG इस्तेमाल करने वाले लोगों को आज से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। Indraprastha Gas Limited (IGL) ने CNG की कीमत में ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में नई कीमत 29 अगस्त से ₹86.98 प्रति किलो हो गई है, जो पहले ₹83.09 प्रति किलो थी।
IGL ने कीमत बढ़ाने के पीछे अंतरराष्ट्रीय LNG कीमतों में तेज वृद्धि को मुख्य कारण बताया है। कंपनी के मुताबिक, West Asia crisis के कारण Strait of Hormuz के रास्ते LNG cargo की आवाजाही प्रभावित हुई है और अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी का कहना है कि बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डालना जरूरी हो गया था। हालांकि IGL ने दावा किया है कि कीमत बढ़ने के बावजूद दिल्ली में CNG अन्य वैकल्पिक ईंधनों की तुलना में एक प्रतिस्पर्धी विकल्प बनी हुई है।
