चौथी बार मिला संसद रत्न‚ सांसद विद्युत महतो ने रचा कीर्तिमान
सर्च न्यू , सच के साथ : जमशेदपुर : सांसद विद्युत बरण महतो को आज चौथी बार ‘संसद रत्न’ पुरस्कार प्रदान किया गया. नई दिल्ली केजी मार्ग स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सांसद श्री महतो को शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
पुरस्कार मिलने के उपरांत सांसद श्री महतो ने कहा की यह मेरे लिए गौरव और अनुभूति का क्षण है. यह पुरस्कार मुझे और जिम्मेदार बनाता है. साथ ही लोकसभा में जनहित से जुड़े हर छोटे बड़े मुद्दों को रखने के लिए प्रेरित करता है. सांसद श्री महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं क्षेत्र की जनता ही उनका प्रेरणा स्त्रोत हैं. जनता से जो फीडबैक मिलता है उसे ही वे सदन में जनता के आवाज के रूप में रखते हैं.
